भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व 698 भारतीयों को लेकर कल शाम मॉलदीव की राजधानी माले से रवाना हुआ। यह जहाज कल शाम कोच्चि पहुंचेगा। विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के भारत सरकार के कार्यक्रम समुद्र सेतु का हिस्सा है। करीब दो हजार भारतीयों को मालदीव से चार जहाजों में वापस लाया जाएगा।
समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का दूसरा जहाज तुतीकोरिन रवाना होने का कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए सभी यात्रियों को मास्क और सेनीटेशन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अगले चरण में दोनों जहाज अगले सप्ताह फिर कार्यरत होंगे और पूरी प्रक्रिया में लगभग दो हजार भारतीयों को वापस लाने का कार्यक्रम है।
