वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को बेचैनी की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को यहां एक कार्यक्रम के दौरान बेचैनी की की शिकायत करने पर परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।
पिछले कुछ महीनों से मुंबई में रह रहे लारा स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग और अब ICC वर्ल्ड कप के लिए कमेंट्री करते देखा गया था। उन्होंने सुबह-सुबह बेचैनी की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्टार स्पोर्ट्स के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
मुंबई में रहने के दौरान, ब्रायन लारा ने 2 मई को अपना 50 वां जन्मदिन मनाया। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और अन्य जैसे पुराने दोस्तों से मिलते रहे हैं।। चल रहे विश्व कप के संबंध में, लारा ने कहा है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड विश्व कप जीतने के लिए पसंदीदा हैं।
