Politics

बारिश से बदहाल मुंबई

मुंबई में भारी बारिश का कहर , मलाड में दीवार ढहने से 18 लोगों की मौत, पुणे में 6 और कल्याण में 3 लोगों की मौत की खबर, बारिश ने तोड़ा पिछले दस सालों का रिकार्ड। स्थानीय रेल यातायात एंव हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित। मुंबई में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित। राहत और बचाव कार्य में नौसेना के जवान भी जुटे।

 मूसलाधार बारिश से मायानगरी मुंबई बेहाल हो गई है। हालात ये हैं कि बीते दो दिनों में ही 540 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा है। मौसम विभाग ने ठाणे और पालघर में आज से अगले तीन दिनों तक ‘बेहद भारी बारिश’ की आशंका जताई है। मुम्बई के निचले इलाकों और मुम्बई खंड के मध्य रेलवे के उप-नगरों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के पुणे, कल्याण और मलाड में कल देर रात दर्दनाक हादसे हो गए। मलाड में कल एक दीवार गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। उधर पुणे में भी दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कल्याण में भी भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय उर्दू विद्यालय की दीवार ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की जयपुर मुंबई सेवा का विमान  फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। इस विमान में 167 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में कुछ स्थानों पर आज भी भारी बारिश की आशंका जताई है। अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्रेटर मुंबई में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है। आज मुंबई में हाई टाइड की भी आंशका जताई गई है। राहत और बचाव कार्यों में नौसेना के जवान भी जुटे हुए हैं।

ज़बरदस्त बारिश से पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे मुंबई की रफ़्तार थम सी गई है। कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है, जिससे ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा है। इसके अलावा खराब मौसम का हवाई सेवाओं पर भी असर दिखा है, जिसके चलते हवाई उड़ानों में मुसाफिरों को देरी का सामना करना पड़ा रहा है। भारी बारिश के बावजूद मध्य रेलवे अपने रेल संचालनों को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। बारिश के मद्देनज़र 54 उड़ानों में परिवर्तन किया गया है। लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मुंबई शहर में सभी स्कूलों और कालेजों को एहतियातन आज बंद रखा रखा गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बीएमसी के कार्यालय जाकर हालात का जायजा लिया।

News is information about current events. News is provided through many different media: word of mouth, printing, postal systems, broadcasting, electronic communication, and also on the testimony of observers and witnesses to events. It is also used as a platform to manufacture opinion for the population.

Contact Info

West Bengal

Eastern Regional Office
Indsamachar Digital Media
Siddha Gibson 1,
Gibson Lane, 1st floor, R. No. 114,
Kolkata – 700069.
West Bengal.

Office Address

251 B-Wing,First Floor,
Orchard Corporate Park, Royal Palms,
Arey Road, Goreagon East,
Mumbai – 400065.

Download Our Mobile App

IndSamachar Android App IndSamachar IOS App
To Top
WhatsApp WhatsApp us