पश्चिमी महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। केरल में बचाव कार्य जोरों पर है। रेलवे बाढ़ प्रभावित महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल को राहत सामग्री भेजने पर कोई माल भाड़ा वसूल नहीं करेगा। मंत्रालय ने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी किया है कि वे राज्यों के अंदर और राज्यों के बाहर राहत और सहायता सामग्री की बिना माल भाड़ा वसूले आवाजाही सुनिश्चित करे। सभी सरकारी संगठन और अन्य एजेंसियां बाढ़ प्रभावित राज्यों को निशुल्क राहत सामग्री भेज सकती हैं। यह दिशानिर्देश इस महीने की 31 तारीख तक लागू रहेंगे।
एक ट्वीट में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने लोगों और संगठनों से बाढ़ प्रभावित राज्यों को अधिक से अधिक राहत सामग्री भेजे जाने की अपील की है।
