मिस्र के बेंट पिरामिड को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा, यह पिरामिड कायरो के नजदीक स्थित है इसके खुलने से मिस्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
मिस्र ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से एक बड़ा कदम उठाया है। मिस्र ने कायरो स्थित प्राचीन बेंट पिरामिड को सैलानियों के लिए खोलने का फैसला किया है। बेंट पिरामिड दाहशूर में स्थित है। यह पिरामिड 2600 ईसा पूर्व पुराना है। मूल रूप से बेंट पिरामिड को 54 डिग्री खड़ी कोण के रूप में डिजाइन किया गया था। इससे पहले पिरामिड को नरम, सिल्की मिट्टी पर बनाए जाने के कारण इसकी स्थिरता परेशानी का सबब बनी हुई थी। बाद में कोणों में बदलाव कर इस समस्या को दूर किया गया।
