नासा ने की इसरो के चंद्रयान -2 मिशन की सराहना, कहा, आपसे हमें भी मिलती है प्रेरणा, भविष्य में सौर मंडल के अन्वेषण में मिलकर कार्य करने की जताई मंशा।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की सराहना की है। नासा की ओर से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि, ‘अंतरिक्ष कठिन है। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ISRO के चंद्रयान-2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौरमंडल के अन्वेषण में मिलकर कार्य करने को तत्पर हैं।’
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कहा है कि लैंडर से संपर्क टूटने के बावजूद चन्द्रयान-2 के 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुए हैं। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन, 95 फीसदी सफल रहा है। डी डी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि लैंडिंग के आखिरी चरण में लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया और संचार नहीं हो पाया।
इसरो प्रमुख ने कहा कि ऑर्बिटर में अगले साढ़े सात साल तक के लिए पर्याप्त ईंधन है। उन्होंने कहा कि विक्रम लैंडर से 14 दिनों के भीतर दोबारा संपर्क बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
