दुनिया के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर योग पहुंचा गया है दुनिया के सर्वोच्च शिखर की गोद मे आयोजित इस कार्यक्रम मे सोलुखुंबु ज़िले की विभिन्न संस्थाओं तथा स्थानीय लोगों ने बढचढ कर भाग लिया।
युगों युगों से ऋषि मुनी हिमालय पर्वत के बीच योग करते रहे हैं। अब योग दुनिया के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर भी पहुंच गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच पहली बार 17,600 फुट की उंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप और सागरमाथा की गोद मे बसे स्यागं बोेचे मे योग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
नेपाल का नामचे बाज़ार माउंट एवरेस्ट का प्रवेश द्वार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए भारतीय दूतावास ने नामचे बाज़ार से थोडा ऊपर करीब 13,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित स्यांग बोचे में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
दुनिया के सर्वोच्च शिखर की गोद मे आयोजित इस कार्यक्रम मे सोलुखुंबु ज़िले की विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं, महिला और युवा संगठनो के सदस्यों, सागरमाथा नेशनल पार्क के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने बढचढ कर भाग लिया।
भारतीय दूतावास के योग शिक्षक ने लोगों को सामान्य योगाभ्यस क्रम के अनुसार विभिन्न योगासन सिखाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन मे योग के महत्व को रेखांकित करने के साथ साथ दुनियाभर के देशों के बीच शांति तथा सौहार्द काे बढावा देना था।
माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। माउंट एवरेस्ट पर भारत का परचम फहराने वाले भरत शर्मा और अन्य पर्वतारोहियों ने 17,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पर योग कर इतिहास रच दिया।
