केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झाड़ू लगाकर सेवा सप्ताह की शुरुआत की। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत शनिवार को एम्स में झाड़ू लगाकर और मरीजों को फल वितरित कर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आज देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में कार्यक्रमों की शुरूआत करेगी। भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स से सेवा सप्ताह की शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहें। अमित शाह एम्स के जनरल वार्ड में मरीजों के बीच फल वितरण किया और स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सेवा सप्ताह की शुरूआत की।
सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जल संरक्षण जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। सेवा सप्ताह का आयोजन 20 सितंबर तक किया जाएगा। पूरे देश में भाजपा के सभी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा विस्तार कार्यक्रम में शरीक होंगे। प्रधानमंत्री के जीवन की उपलब्धियों की जगह-जगह प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
