देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर सुधरकर 26.65 प्रतिशत हो गई है। कुल 37,336 पुष्ट मामलों में से 9950 लोग उपचार से ठीक हो गए हैं। शनिवार से 2293 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे में 1,061 लोगों का उपचार किया गया था। अभी तक कुल 9,950 लोगों का उपचार किया जा चुका है। इससे हमारी ठीक होने की कुल दर 26.65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब कुल पुष्ट मामलों की संख्या 37,336 तक पहुंच गई है। कल से भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 2,293 की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के औचित्यपूर्ण उपयोग पर कल ही अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए गए थे।
ऑरेंज जोन में पूरे देश में निषिद्ध गतिविधियों के अलावा, बसों की इंटर-डिस्ट्रिक्ट (अंतर-जिला) और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट (जिले के भीतर) आवाजाही निषिद्ध रहेगी। दो अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी गई है.
• टैक्सी और कैब एग्रीगेटर्स को एक चालक और केवल दो यात्रियों के साथ आवाजाही की अनुमति होगी।
• केवल स्वीकृत गतिविधियों के लिए व्यक्तियों और वाहनों की अंतर-जिला आवाजाही की अनुमति दी गई है, चार पहिया वाहनों में चालक के अलावा अधिकतम दो व्यक्तियों के मौजूद रहने की अनुमति होगी।
