इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने बुधवार को चंद्रयान-2 के मॉड्यूल्स की झलक बुधवार को मीडिया दिखाई है। इसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं। मिशन का लॉन्च 9 से 16 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाएगा।
चांद पर अपना रोवर उतारने के भारत के महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित स्पेस मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्च किए जाने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, इसे लेकर देश का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अगले महीने 9 से 16 जुलाई के बीच लॉन्च होने वाले मिशन के मॉड्यूल्स की झलक इसरो (इंडिन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेश) ने बुधवार को दिखाई।
चंद्रयान-2 मिशन के तीन मॉड्यूल्स में से एक ऑर्बिटर, लैंडर और एक रोवर है जिन्हें लॉन्च वीइकल जीएसएलवी एमके lll स्पेस में लेकर जाएगा। खास बात यह है कि इस लॉन्च वीइकल को भारत में ही बनाया गया है। चंद्रयान-2 के लैंडर को विक्रम और रोवर को प्रज्ञान नाम दिया गया है। रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम के अंदर रखा जाएगा और चांद की सतह पर विक्रम के लैंड होने पर इसे डिप्लॉय किया जाएगा।
