हिन्दी

अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने रचा इतिहास

अमेरिका की स्टार जिमनास्ट सिमोन बाइल्स विश्व चैम्पियनशिप की सबसे सफल महिला जिमनास्ट बन गई हैं। उन्होने मंगलवार को टीम स्पर्धा में अमेरिका को स्वर्ण जिता कर प्रतियोगिता में अपना 21वां पदक हसिल किया। इसी के साथ उन्होने रूस की स्वेतलाना खोरकीना को पीछे छोड़ा। बाइल्स का ये प्रतियोगिता में 15वां स्वर्ण पदक है। इसके अलावा उन्होने प्रतयोगिता में अब तक 3 रजत और 3 कांस्य पदक भी हासिल किए.

अमेरिकी की दिग्गज जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होने मंगलवार को विश्व जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 21वां पदक अपने नाम करने में सफलता पाई। उनके इस करिश्माई खेल की बदौलत अमेरिका ने महिलाओं का टीम खिताब हासिल किया। अमेरिका का ये लगातार 5वां टीम खिताब है। टीम स्पर्धा में अमेरिका ने 172.33 अंक के साथ रूस को करीब 6 अंको से पीछे छोड़ा। चीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
बाइल्स ने व्यक्तिगत रूप से कुल 59.733 अंक के साथ अपना 15वां विश्व खिताब जीता। वहीं टीम स्पर्धा में स्वर्ण के साथ सिमोन ने रूस की स्वेतलाना खोरकीना को पीछे छोड़ते हुए विश्व चैम्पियनशिप में सबसे सफल महिला खिलाड़ी बन गई है। उन्होने अब तक विश्व चैम्पियंशिप में 15 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए है। वहीं स्वेतलाना खोरकीना ने अपने करियर के दौरान विश्व चैम्पियनशिप में 9 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थे।
बाइल्स इस बार भी विश्न चैम्पियनशिप में 6 स्पर्धाओ के फाइनल में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होने पिछले साल भी 6 फाइनल्स खेल कर सभी में पदक जीतने में सफलत पाई थी। ऐसा 1987 के बाद पहली बार हुआ था। सिमोन बाइल्स की नजर अब विश्व चैम्पियनशिप में ओवरआल सबसे सफल जिमनास्ट बनने पर लगी होंगी।  केवल बेलारूस के विटाली शार्बो ही बाइल्स से ज्यादा 23 पदक विश्व चैम्पियनशिप में जीते है। उम्मीद की जा रही है कि व्यक्तिगत स्पर्धा शुरू होने पर बाइल्स उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाएंगी। 

News is information about current events. News is provided through many different media: word of mouth, printing, postal systems, broadcasting, electronic communication, and also on the testimony of observers and witnesses to events. It is also used as a platform to manufacture opinion for the population.

Contact Info

West Bengal

Eastern Regional Office
Indsamachar Digital Media
Siddha Gibson 1,
Gibson Lane, 1st floor, R. No. 114,
Kolkata – 700069.
West Bengal.

Office Address

520, Asmi Industrial Complex, Near Ram Mandir Railway Station, Goregaon West, 400104, Mumbai, Maharashtra.

Download Our Mobile App

IndSamachar Android App IndSamachar IOS App
To Top
WhatsApp WhatsApp us